Places to visit in January 2025 | विंटर सीजन में घूमने के लिए टॉप 4 डेस्टिनेशन

places to visit in January

Places to visit in January – जनवरी 2025 के विंटर सीजन में घूमने के लिए टॉप 4 डेस्टिनेशन

दोस्तों नया साल आने वाला है और विंटर सीजन भी शुरू हो चुका है अगर आप भी इस विंटर सीजन में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी शुरुआत आप जनवरी महीने से कर सकते हैं क्योंकि जनवरी के महीने में बच्चों की छुट्टियां भी रहती हैं और मौसम भी बहुत अच्छा होता है। तो आज मैं आपको कुछ destination के बारे में बताने वाली हूं जहां आप इस विंटर सीजन में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह  डेस्टिनेशन बहुत ही खूबसूरत है यह डेस्टिनेशन इंडिया की टॉप मोस्ट फेमस डेस्टिनेशन है। यह  डेस्टिनेशन फैमिली ट्रिप के साथ-साथ हनीमून ट्रिप के लिए भी बहुत ज्यादा फेमस है। यहां लोग अक्सर अपना हनीमून ट्रिप प्लान करते हैं क्योंकि यह  जगह जनवरी महीने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है और यह डेस्टिनेशन  विंटर सीजन के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है यह सारी डेस्टिनेशन हिल स्टेशंस है तो चलिए दोस्तों मैं आपको बताती हूं इन डेस्टिनेशंस के बारे में।

places to visit in January
places to visit in January

दोस्तों इन डेस्टिनेशन में मेरी लिस्ट में सबसे पहले आती है औली डेस्टिनेशन

औली जनवरी विंटर सीजन डेस्टिनेशन- Best time to visit Auli Uttarakhand

औली डेस्टिनेशन विंटर सीजन के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है यह जोशीमठ से करीब 18 से 20 किलोमीटर दूर है।

औली कैसे पंहुचे – How to reach Auli 

औली आने के लिए आपको डायरेक्ट रास्ता नहीं है। औली आने के लिए आपको पहले जोशीमठ आना होगा। औली के लिए आपको देहरादून या हरिद्वार से ही आना होगा। आप बाइक ट्रेन या अपनी कार  द्वारा या टैक्सी द्वारा देहरादून या हरिद्वार आ सकते हैं और फिर वहां से बाय रोड होते हुए आप जोशीमठ पहुंच सकते हैं। अगर आप प्लेन से भी आना चाहते हैं तो आपके लिए देहरादून ऑप्शन है देहरादून में ही एयरपोर्ट है यंहा आप फ्लाइट के द्वारा आ सकते हैं देहरादून से औली के लिए आपको बाय रोड ही आना होगा। देहरादून से औली की दूरी लगभग 278 किलोमीटर है। और हरिद्वार से औलीकी दूरी लगभग 288 किलोमीटर है।

places to visit in January
places to visit in January

औली के पास रुकने के लिए आपके पास जोशीमठ अच्छी जगह है। यहां बहुत सारे होटल अवेलेबल हैं यहां आप रुक सकते हैं। जोशीमठ से औली के लिए डायरेक्ट रोप वे  चलती है। रोप वे के द्वारा आप औली के टॉप पर पहुंच सकते हैं। क्योंकि जनवरी के महीने में रोड पर बहुत सारी बर्फ रहती है। तो रास्ता कभी-कभी बंद रहता है तो आप इस रोपवे के द्वारा औली जा सकते हैं। जिसका किराया लगभग पर पर्सन 1000 हजार पर होता है।

औली एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है इस हिल स्टेशन को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां साल में 7 से 8 महिने बर्फ रहती है यह हनीमून कपल्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। साथ ही आप अपनी फैमिली के साथ यहां पर छुट्टियां बिताने आ सकते हैं, जनवरी महीने में अगर आप यहां आते  हैं तो आपके यहां बहुत सारी बर्फ देखने को मिलेगी, और इस बर्फ में आप इस्क्किंग  का मजा उठा सकते हैं  यहां इस्क्किंग की ट्रेनिंग का एक इंस्टिट्यूट भी है।

places to visit in January
places to visit in January

औली के आसपास  में घूमने के लिए और भी कई जगह हैं जिनमें से कुछ जगह के बारे में मैं आपको बता रही हूं।

Places to visit in Auli in january 

गुरसो बुग्याल

गुरसो बुग्याल एक बहुत ही खूबसूरत जगह है दोस्तों बुग्याल वह जगह होती है जहां भेड़, घोड़े वगैरा घास खाने के लिए जाते हैं। यह एक घास का मैदान होता है जो पहाड़ की चोटी पर होता है औली से करीब 5 किलोमीटर का ट्रैक करने के बाद हम गुरसो बुग्याल पहुंच सकते हैं। यहां से आपको चारों तरफ 360 डिग्री नेचर व्यूज देखने को मिलेंगे यहां आप अपनी फैमिली के साथ भी जा सकते हैं।

places to visit in January
places to visit in January

नंदा देवी नेशनल पार्क

दोस्तों नंदा देवी नेशनल पार्क जोशीमठ के पास में ही है। आप यहां भी घूमने जा सकते हैं यह  एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है यह हिमालय के पहाड़ियों के पास  है। नंदा देवी नेशनल पार्क में कई प्रकार के जानवर भी हैं नंदा देवी इंडिया की सेकंड हाईएस्ट पहाड़ की चोटी है। आप भी यहां अपने परिवार या फिर अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

इसके साथ ही आप यहां पर और कई जगह पर भी जा सकते हैं जिसमें से

  • फ्लावर वैली 
  • भविष्य बद्री मंदिर
  • त्रिशूल पिक

जगह काफी अच्छी जगह है। यंहा आप अपनी फैमिली या अपने पार्टनर के साथ घूम सकते हैं।

जनवरी विंटर सीजन की लिस्ट में अगले नंबर पर आती है मनाली- Manali places to visit in January 

places to visit in January
places to visit in January
 

दोस्तों मनाली हिमाचल में सबसे फेमस जगह है। जो हनीमून कपल्स के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है यहां आप फैमिली ट्रिप के साथ-साथ ही ग्रुप ट्रैवल भी कर सकते हैं भारत के ज्यादातर कपल्स अपना हनीमून मनाने के लिए मनाली को ही चुनते हैं।

जनवरी के विंटर सीजन में मनाली बहुत ही खूबसूरत लगता है विंटर की सीजन में मनाली में आपको बर्फ गिरती हुई भी दिख सकती है। यहां के पहाड़ बहुत ही ऊंचे ऊंचे हैं और उनके ऊपर जब बर्फ पड़ती है तो उनकी सफेद सफेद चोटिया बहुत ही खूबसूरत लगती है।

मनाली कैसे पहुंचे

मनाली पहुंचने के लिए आप दिल्ली से बाय बस या टैक्सी या अपनी पर्सनल कार से आ सकते हैं। अगर आप फ्लाइट से आना चाहते हैं तो आप भुंतर एयरपोर्ट फ्लाइट से आ सकते हैं। और वहां से टैक्सी लेकर मनाली पहुंच सकते हैं मनाली में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है उन कुछ जगहों में से कुछ जगहों के बारे में बता  रही हूं।

places to visit in January
places to visit in January

मनाली मॉल रोड

मनाली मॉल रोड में आप कोई भी अच्छा सा होटल लेकर, आप अपना स्टे कर सकते हैं। यहां काफी सारे होटल हैं। जो आपको अच्छी रेट में मिल जाएंगे यहां आपको काफी अच्छी मार्केट देखने को मिलेगी। यंहा आपको खाने पीने से लेकर शॉपिंग करने के लिए आपको काफी सारी शॉप्स मिल जाएगी। यहां लोग शाम को जाना बेहद पसंद करते हैं यहां शाम को बहुत रौनक रहती है यहां आप विंटर्स के लिए काफी सारी शॉपिंग कर सकते हैं।

मनाली का हिडिंबा मंदिर

यह मंदिर बहुत ही पुराना मंदिर है यह मंदिर महाभारत के जमाने से है महाभारत के अनुसार भीम की पत्नी हिडिंबा देवी के नाम पर यह मंदिर जाना जाता है। यह माल रोड से 2 किलोमीटर की दूरी पर है यह मंदिर देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है यहां काफी भीड़ रहती है मंदिर के पास ही आपको बहुत सारी एक्टिविटी देखने को मिलेगी यहां आप यहां की लोकल ड्रेस में फोटोस क्लिक करवा सकते हैं इस मंदिर में ज्यादातर हनीमून कपल्स घूमने के लिए जाते हैं।

places to visit in January
places to visit in January

मनाली से रोहतांग पास

रोहतांग मनाली का बेहद ही खूबसूरत फेमस पॉइंट है। यंहा  लोग ज्यादातर बर्फ देखने के लिए जाते हैं मनाली से रोहतांग पास की दूरी लगभग 50 से 60 किलोमीटर है रोहतांग पास वह जगह है जहां  जून  जैसे महीने में भी बर्फ देखने को मिलती है। और यहां जनवरी के महीने में तो बहुत ही ज्यादा बर्फ होती है कभी-कभी इतनी बर्फ होती है की रोड तक ब्लॉक हो जाते हैं रोहतांग में आप  बहुत मजे कर सकते हो यहां चारों तरफ का व्यू बहुत ही सुंदर लगता है।

places to visit in January
places to visit in January

मनाली सोलंग वैली

यह सोलंग वैली बहुत ही खूबसूरत है यह मनाली में बहुत ही फेमस वैली है। यहां अक्सर टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग के लिए आते हैं यह वैली पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत ही फेमस है अगर आप जनवरी के महीने में यहां आओगे तो आपको बहुत सारी बर्फ  देखने को मिलेगी।

places to visit in January
places to visit in January

कुल्लू मनाली

कुल्लू मनाली के पास बहुत ही खूबसूरत जगह है यह मनाली से करीब 25 किलोमीटर पहले ही पड़ जाती है यहां आप बहुत सारी जगह घूम सकते हैं यहां बहुत सारे वॉटरफॉल हैं और साथ ही यहां पर रिवर राफ्टिंग भी कराई जाती है अगर आप आपको एडवेंचर पसंद है तो आप यहां पर रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं।

places to visit in January
places to visit in January

आप अगर मनाली का प्लान बनाएं तो इन जगहों पर जरूर घूमने के लिए जाएं।

Kashmir honeymoon Places | कपल्स के लिए फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन

जनवरी विंटर सीजन की मसूरी डेस्टिनेशन – places to visit in January 

मसूरी विंटर सीजन

अगर आप जनवरी के महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप अपनी लिस्ट में  मसूरी को भी जरूर से शामिल करें, क्योंकि यह बहुत ही खूबसूरत शहर है। जनवरी के महीने में बर्फ और  स्नोफॉल होने के कारण इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है मसूरी को पहाड़ों की रानी भी  कहा जाता है। तो दोस्तों अगर आप भी अपना मसूरी का प्लान कर रहे हैं तो यह जानकारी आप जरूर से जान ले कि आप मसूरी तक कैसे पहुंच सकते हैं। मसूरी जाने के लिए आप अपने शहर से हरिद्वार या देहरादून तक आ सकते हैं देहरादून से मसूरी की दूरी 33 किलोमीटर की है आप वाया ट्रेन देरादून या हरिद्वार आ सकते हैं।

places to visit in January
places to visit in January

आप अपनी टैक्सी बुक करके या अपनी पर्सनल गाड़ी से भी जा सकते हैं। दोस्तों अगर आप  यह सोचते हैं कि मसूरी हम एक-दो दिन में घूम लेंगे तो ऐसा नहीं है। आपको मसूरी पूरा घूमना है तो उसके लिए आपको कम से कम तीन से चार दिन तो निकालना ही होगा। और अगर आप जनवरी के महीने में ही जाना चाहते हैं तो आपको अपने साथ गर्म कपड़े भी जरूर ले जाने होंगे,  क्योंकि वहां बहुत ज्यादा ठंड होती है जनवरी के महीने में मसूरी का मौसम बहुत ही खूबसूरत लगता है यंहा सीजन पर होटल का रेट  2500 से 3000 तक रहता है। मसूरी मे आप बहुत सी जगह घूम सकते है।  कुछ अच्छी जगह के बारे मे मैं आप को बता रही हूँ जंहा आप घूम सकते है। 

places to visit in January
places to visit in January

कैंपिटी वॉटरफॉल मसूरी 

कैंपिटी वॉटरफॉल मसूरी का काफी खूबसूरत वॉटरफॉल है जो की एक पिकनिक स्पॉट भी है इस वॉटरफॉल में पानी बहुत ही ऊपर से गिरता है जो की देखने में बहुत सुंदर लगता है। इसमें लोग नहाने के लिए स्विमिंग पूल जैसा मजा भी लेते हैं। यह मसूरी और देहरादून के बीच के रास्ते में ही पड़ता है यहां आपको बहुत सारी खाने पीने के ऑप्शन भी मिल जाएंगे। यहां काफी सारी दुकाने हैं जो कि चाय मैगी जो भी आप खाना चाहे खा सकते हैं।

places to visit in January
places to visit in January

मसूरी मॉल  रोड

मॉल रोड मसूरी का बहुत ही फेमस प्लेस है। जो भी कपल्स या फैमिली मसूरी घूमने के लिए जाते हैं  वह माल रोड जरूर घूमने जाते हैं क्योंकि माल रोड घूमने के साथ-साथ आप यहां बहुत सारी शॉपिंग भी कर सकते हैं यहां पर बहुत सारी शॉप है और बहुत सारे कैफे भी है। तो यहां आप जाकर बहुत सारा इंजॉय कर पाएंगे मॉल  रोड  के पास में एक गुरुद्वारा भी है यहां अगर जाना चाहे तो आप यहां जा सकते हैं।

धनोल्टी मसूरी ट्रिप

मसूरी के पास ही धनोल्टी एक ऐसी जगह है जहां जाकर आपको स्वर्ग का एहसास होने लगेगा धनोल्टी बहुत ही खूबसूरत जगह है। जो ऊंचे ऊंचे पहाड़ों से गिरी हुई है धनोल्टी में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है यहां आपको नेचुरल ब्यूटी देखनी है तो आप यहां पर धनोल्टी के इको पार्क में जा सकते हैं जो बहुत ही खूबसूरत पार्क है। यहां जाकर आप अपना टाइम स्पेंड सकते हो। साथ ही यंहा  कुछ एक्टिविटीज भी होती है वह भी आप वहां कर सकते हैं।

places to visit in January
places to visit in January

सुरकंडा देवी मंदिर धनोल्टी

धनोल्टी में ही दोस्तों आपको एक मंदिर देखने को मिलेगा जो बहुत ही सुंदर है यह काफी ऊंचाई पर है और इस मंदिर में माता सुरकंडा देवी विराजमान है यहां जाने के लिए आप पैदल भी जा सकते हैं। लेकिन यहां जाने के लिए रोप वे  के द्वारा भी जा सकते हैं। इस मंदिर से चारों तरफ का जो व्यू है बहुत ही खूबसूरत है। आप को  मंदिर पहुंचकर ऐसा लगेगा जैसे की इससे खूबसूरत जगह आपने पहले कभी नहीं देखी। यहां जाने के लिए आपको पहले धनोल्टी पहुंचना होगा धनोल्टी के पास ही यह मंदिर है।

places to visit in January
places to visit in January

यह जो जगह मैंने आपको बताई है बहुत ही अच्छी है। साथ ही यहां पर बहुत सारे खूबसूरत वॉटरफॉल और एक्टिविटीज एरिया भी है आप इन जगहों पर भी जा सकते हैं।

माँ vaishno devi yatra | नए साल 2025 में कैसे करें माता वैष्णो देवी के दर्शन

दार्जिलिंग जनवरी विंटर डेस्टिनेशन – places to visit in January 

दोस्तों जनवरी के महीने में दार्जिलिंग जाना बहुत ही अच्छा प्लान है दार्जिलिंग एक हिल स्टेशन है जो की वेस्ट बंगाल में काफी ऊंचाई पर है यहां के टी गार्डन बहुत ही खूबसूरत है। यहां चारों तरफ आपको टी गार्डन देखने को मिलते हैं। जो बहुत ही खूबसूरत लगते हैं इन टी गार्डन के बीच में खड़े होकर जब आप अपना फोटो क्लिक कर सकते हैं, तो इससे यादगार पल आप के लिए और कोई नहीं हो सकता। हमारे इंडिया के बहुत से लोग इस जगह अपना हनीमून मनाने के लिए भी जाते हैं यहां का मौसम बहुत ही खूबसूरत होता है। 

places to visit in January
places to visit in January

दार्जिलिंग कैसे पहुंचे 

दार्जिलिंग पहुंचने के लिए आप वाया  ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी पहुंच सकते हैं। जो की वेस्ट बंगाल मे पड़ता है।  यहां से आपको दार्जिलिंग के लिए टैक्सी मिल जाती है जिसका किराया करीब Rs.2000 से Rs.4000 सीजन के हिसाब से पड़ता है। अगर आप अपनी गाड़ी से भी आना चाहते हैं। तो भी आप  वाया रोड  जलपाईगुड़ी आ सकते हैं। फिर यंहा से दार्जिलिंग के लिए निकल सकते है। यंहा से दार्जिलिंग की दुरी करीब 70 km है। 

अगर आप वाया फ्लाइट से जाना चाहते है तो आप बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट बुक कर सकते है। बागडोगरा एयरपोर्ट  दार्जिलिंग के सबसे पास का एयरपोर्ट है यंहा से दार्जिलिंग की दुरी करीब 88 km है।

न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग के लिए टॉय ट्रैन – Toy Train Darjeeling 

अगर आप न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग के सफर का मज़ा लेना चाहते है तो आप न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग के लिए टॉय ट्रैन का सफर कर सकते  है। यह  ट्रैन न्यू जलपाईगुड़ी से 10:00 Am दार्जिलिंग के लिए चलती है जो दार्जिलिंग करीब 5:30 Pm पहुँचती है। यह सफर बहुत अच्छा होता है इस पुरे सफर मे आप को बहुत ही सुन्दर व्यू देकने को मिलते है। 

places to visit in January
places to visit in January

दार्जिलिंग मे आप को बहुत सी अच्छी अच्छी प्लेसेस देखने मिलेंगे। मे आप को कुछ अच्छे प्लेस के बारे मे बता रही हूँ। जंहा आप घूमने जा सकते है। 

टाइगर हिल दार्जिलिंग

टाइगर हिल बहुत ही अच्छा व्यू पॉइंट है। यंहा से आप हिमालय के ऊपर से  सनराइज देख सकते हो जो बहुत ही सुन्दर लगता है। यंहा से आप कंचनजंगा और एवेरस्ट माउंटेन को भी देख सकते है। यंहा के व्यू बहुत ही खूबसूरत है। आप को यंहा जरूर जाना चाइये।

रॉक गार्डन दार्जिलिंग

दार्जिलिंग जा कर आप रॉक गार्डन घूम सकते है ये गार्डन बहुत खूबसूरत है यंहा एक वाटर फॉल भी है इस गार्डन मे आप अलग अलग तरह के पेड़ पौधे देख सकते है। यंहा आप ट्रेक भी कर सकते है। यह ट्रेक वाटर फॉल के ऊपर ले जाता है।

places to visit in January
places to visit in January
बत्तस्या लूप दार्जिलिंग
 
बत्तस्या लूप एक मेमोरियल प्लेस है। यह मेमोरियल गोरखा सोल्जर की याद मे बना हुआ है। यंहा बहुत पड़ा पार्क भी बना हुआ है साथ ही आप यंहा टॉय ट्रैन की राइड भी कर सकते है। यह जगह बहुत ही सुन्दर है।   
places to visit in January
places to visit in January

हैप्पी वैली टी एस्टेट दार्जिलिंग – Happy Valley Tea Estate  

places to visit in January
places to visit in January

यंहा आप को टी गार्डन देखने को मिलेगा। यह टी गार्डन करीब 437 acre  मे फैला हुआ हुआ है। यंहा वर्ल्ड की सबसे ऊँची  टी फैक्ट्री भी है जो काफी पुराणी भी है। यंहा का व्यू बहुत ही सुन्दर है। हरे हरे टी गार्डन बहुत ही अच्छे लगते है।

places to visit in January
places to visit in January

इसके साथ आप और भी जगह घूम सकते है जो आप को दार्जिलिंग आकर पता लगेंगी।

 

अगर दोस्तों आप को यव ब्लॉग पोस्ट अच्छा लगा तो आप इसे शेयर कर सकते है। साथ ही आप अपने कमेंट भी दे सकते है   

 

 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *